नौ साल की आयशा रोजे रख अल्लाह से मांग रही वतन की सलामती

चूरू,(पीयूष शर्मा)23 मई। रहमतों और बरकतों के पाक माह रमजान के महीने में हर कोई अल्लाह तआला की बारगाह में सजदा कर दुआएं मांग रहा है।

शहर में नौ साल की मासूम बेटी आयशा तुगलक भी रोजे रख रही है। अब तक पूरे 29 रोजे रख चुकी आयशा पांचों वक्त की नमाज अता कर अल्लाह तआला से अपने वतन को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने व सबकी सलामती की दुआ मांग रही है। मुंबई निवासी आकिब तगाला की बेटी छह साल की उम्र से रोजे रख रही है। लगातार तीसरे वर्ष रोजे रख रही तीसरी कक्षा की ये छात्रा इस बार अपने ननिहाल चूरू आई हुई है। आयशा ने बताया कि उसके नाना खालिद तुगलक सहित घर में सभी रोजे रखते हैं। उसने अपने नाना की प्रेरणा से रोजे रखना शुरू किया था। जो इस बार भी जारी है।

You might also like