सरकारी कार्यालयो में 96 अधिकारी, कर्मचारी, संविदाकार्मिक मिले अनुपस्थित

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। एडीएम संतोष मीणा के निर्देशों पर तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक द्वारा गठित अलग-अलग टीमों ने सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर उपस्थिति जांची, तो कुल 96 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं डीटीओ कार्यालय में डीटीओ बजरंगलाल सहित अनेक कर्मचारी, नगरपरिषद कार्यालय में सहायक अभियंता चारवी, सफाई निरीक्षक मुनालाल मीणा, ओमप्रकाश स्वामी सहित अनेक कर्मचारी, विद्युत निगम में सहायक अभियंता मुकेश देवड़ा सहित अनेक कार्मिक नदारद मिले हैं। अचानक हुए इस निरीक्षण से सरकारी कार्यालयो में हड़कम्प सा मच गया। एडीएम संतोष मीणा ने बताया कि सभी अनुपस्थिति कार्मिकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। वहीं नगरपरिषद, विद्युत निगम, सरकारी अस्पताल, जलदाय विभाग आदि से सम्बंधित कार्यालयों का निरीक्षण करने पर यह बड़ा गड़बड़झाला सामने आया। एडीएम ने खुद तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय आदि ऑफिसेज का निरीक्षण किया। राजकीय उप जिला चिकित्सालय में जगदीश प्रसाद, कमलेश शर्मा, अनिल कुमार, हरिकृष्ण बिस्सु, विश्वजीत, सतीश कुमार, चन्द्रप्रकाश, भावना, संविदा कार्मिक गजानंद, कमलेश मंडावरिया, मनोज स्वामी, हीरालाल आदि अनुपस्थित पाए गए। सार्वजनिक निर्माण विभाग में कमल भाटी, हरीगोपाल, जयश्री पारीक, अरविंद, भवानीसिंह, पीएचईडी के एक्सईन कार्यालय में सुनीता, राजपाल, मनीष शर्मा, कैलाशचंद, विनोद, नरेंद्र, परवीन आदि अनुपस्थित मिले। उप पंजीयक कार्यालय में रूपचंद स्वामी, उपखंड अधिकारी कार्यालय में निर्मल सिंह, बाल विकास में सुनील, अशोक, सरोज, सीबीईईओ में सीबीईओ सुनीता पुनिया, एसीबीईईओ मंजू पंवार, रतनलाल, सुनील, मधु, आशीष, लक्ष्मी, बुधाराम, राजीविका में संदीप, राजेश, पवन, अयूब, सांख्यिकी में श्योपालसिंह अनुपस्थित मिले। एडीएम संतोष मीणा ने बताया कि सभी अनुपस्थित कार्मिकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। सोचने वाली बात ये है कि अधिकारी कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय नहीं पहुंचते, तो जनता के काम समय पर कैसे करते होंगे।

You might also like