एआई अत्याधुनिक सीटी स्कैनर मशीन का शुभारंभ, अब होगी गंभीर बीमारियों की गहराई से जांच
जय जांगिड़
झुंझुनूं (नवयत्न) । शेखावाटी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी सुविधा झुंझुनूं जिले में बुधवार को शुरू हुई। शहर के अनुश्री डायग्नोस्टिक सेंटर में शेखावाटी की पहली अत्याधुनिक 384-स्लाइस सीटी स्कैनर मशीन का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग झुंझुनू के जिला अध्यक्ष मनोज मील, पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, चिड़ावा के पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व एडीएम चंदगीराम झाझडिया, कृषि विज्ञान केंद्र आबूसर के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक डॉ हनुमान प्रसाद, पूर्व शिक्षा संयुक्त निदेशक हरिराम महण रहे। अतिथियों ने फीता काटकर मशीन का विधिवत शुभारंभ किया तथा मुख्य अतिथि विधायक श्रवण कुमार ने नई अत्याधुनिक एआई मशीन से अपने शरीर की जांच भी करवाई। कार्यक्रम से पहले पंडित राजेश दायमा ने मंत्रोच्चार के साथ मशीन का पूजन करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजन समाजसेवी शीशराम हलवाई, मनफुल बिजारणिया, कमला देवी, रेडियोलॉजिस्ट डॉ अनुश्री, सर्जन डॉ अमित कुमार, डॉ अंकिता आबूसरिया, इंजीनियर आदित्य दिवाच, इंजीनियर अर्पित दिवाच, विराट चौधरी, ऋषि दिवाच, जांच केंद्र के पीआरओ मुकेश कुमार, फतेहपुर जांच केंद्र प्रभारी सुनील बुडानिया, राजेश कुमार दिवाच, वेद प्रकाश दिवाच, शीशराम पूनिया आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान जांच केंद्र संचालिका डॉ अनुश्री ने बताया कि इस अत्याुधनिक एआई तकनीक आधारित मशीन से हार्ट समेत विभिन्न जटिल बीमारियों की जांच पहले से ज्यादा तेज और सटीक हो सकेगी।यह हाई-एंड मशीन सोमटम गो टॉप प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे जर्मनी की एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय चिकित्सा प्रौद्योगिकी कंपनी सीमेंस हेल्थिनियर्स ने विकसित किया है। यह सीटी स्कैनर पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है और 128 (384 स्लाइस) क्षमता के साथ आता है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनुश्री ने बताया कि इसकी सबसे बड़ी खासियत अल्ट्रा-फास्ट कार्डियक स्कैन है। जिससे हार्ट के मरीजों की जांच कुछ ही सैकंड में संभव हो जाती है।
इस तकनीक से कोरोनरी एंजियोग्राफी, कैल्शियम स्कोरिंग और कार्डियक सीटी जैसी जांचें अधिक सटीकता के साथ की जा सकेंगी। अब तक इन जांचों के लिए मरीजों को जयपुर या बड़े शहरों में जाना पड़ता था व पूरे दिन का इंतजार करने के बाद रिपोर्ट मिलती थी लेकिन झुंझुनूं शहर में नई सुविधा के शुरू होने से स्थानीय मरीजों को राहत मिलेगी। रेडियोलॉजिस्ट सुनील सैनी ने बताया कि एआई सिस्टम से लैस यह मशीन हार्ट डिजीज की शुरुआती पहचान और रिस्क इवैल्यूएशन में अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही बिना ज्यादा इनवेसिव प्रक्रिया के स्क्रीनिंग संभव होने से मरीजों का अनुभव भी बेहतर होगा। इस अवसर पर फूल सिंह भाम्बू, डॉ बंशीधर झाझड़िया, पीआरओ हिमांशु सिंह, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पचार, पूर्व एक्सईएन रामकुमार झाझड़िया, एईएन संजय कुमार, विजय गोपाल, हरिराम चंदवा, सारी सरपंच उम्मेद सिंह बराला, शिक्षक नेता हनुमान पचार, जयवीर सिंह श्योराण, नरेंद्र पूनिया, अशोक कटेवा, प्रकाश गुर्जर, मुरारी शर्मा, जगदीश हलवाई, रामपाल भगत आदि उपस्थित रहे।