वार्ड सभा का आयोजन
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ ( नवयत्न) । रतनगढ़ के वार्ड संख्या 44 में पण्डितपुर स्थित परमहंस शिवालय प्रांगण मे मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान के तहत वार्ड सभा का आयोजन हुआ। नगरपालिका कनिष्ठ अभियंता सुनील मंडार उनके साथ आए अशोक मीणा एवं सुरेंद्र कुमार बेनीवाल के नेतृत्व में आयोजित वार्ड सभा में भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद अरविन्द इंदौरिया ने बताया की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान में विजन 2030 , 2035 एवं 2047 के अंतर्गत विकास का मास्टर प्लान बनाने के लिए आम जन से सुझाव लेकर अंकित किए जा रहे है। इन सुझावों को शामिल कर आने वाले समय के लिए विकसित राज्य का रोडमैप तैयार किया जा रहा है । इस मौके पर कनिष्ठ अभियंता सुनील मंडार ने आम जन द्वारा दिए गए सुझावों को अंकित कर आगामी विकास के मास्टर प्लान में जुड़वाने का आश्वासन दिया। वार्ड सभा में आए लोगों ने 33 केवी की विद्युत लाईन को हटवाने , मृत पशुओं एवं टेंकर द्वारा डाले जा रहे गटर के गंदे पानी को बस्ती से दूर डालने , ड्रेनेज योजना चालू करने , रोजमर्रा की भीड़ वाले इलाकों एवं सार्वजनिक मेला स्थलों पर सुलभ शौचालय बनाए जाने , सार्वजनिक पार्क निर्माण , राजकीय भूमि एवं सड़क किनारे वृक्षारोपण किए जाने, नगरपालिका को नगरपरिषद में क्रमोन्नत किए जाने , प्रधानमंत्री आवासीय योजना में पक्के घर निर्माण करवाने , सरदारशहर बाई पास टी पॉइंट पर बस स्टॉप की स्थापना करवाना एवं वार्ड में विकसित क्षेत्र में भूमिगत गैस पाईप लाईन डलवाने इत्यादि के सुझाव रखे! इस मौके पर रामौतार पुरोहित , राधेश्याम महर्षि , रामगोपाल पारीक , पवन कुमार तिवाड़ी, गोपाल हरितवाल, माणकचन्द दर्जी, रामौतार रक्षक, महेश भार्गव, पवन कुमार हारित, संजय कुमार धरड़, गोविन्द भार्गव, बीरबल भार्गव , राकेश सोनी, पुष्कर स्वामी, शिवा शर्मा, बुलादेव भाटी, मुकेश पारीक, बाबूलाल खटीक, पूनमचंद सोनी, लूणाराम भार्गव, उम्मेद दर्जी एवं गोविंद रक्षक सहित दर्जनों मोहल्ले वासी उपस्थित हुए।