कोरोना फाईटर का किया सम्मान
मलसीसर,(रमेश शर्मा)10 मई। कस्बे के राजगढ़ बाईपास रोड पर ओम बन्ना मंदिर के पास स्थित चैक पोस्ट पर कार्य कर रही मेडिकल, शिक्षक व पुलिसकर्मी टीम का रविवार को सम्मान किया गया। कस्बे के संत नंदलाल स्मृति बाल विद्या मंदिर मैनेजमेंट व राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के द्वारा कोरोना महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही टीम का शॉल ओढ़ाकर व मिठाई देकर सम्मान किया गया। डॉक्टर पवन कुमार शर्मा ने बताया की चैक पोस्ट पर आने वालो की स्कैनिंग की जा रही है तथा सोशल डिस्टेंस बनाने की हिदायत दी जा रही है।
चैक पोस्ट पर ड्यूटी कर रहे चिकित्सा कर्मियों में डॉक्टर पवन कुमार शर्मा, मनीष कुमार, सुशील कुमार, अध्यापकों की टीम में अशोक बुडानिया, रंजीत सिंह, विद्याधर सिंह, सत्येंद्र सिंह, अमित कुमार शर्मा, दयाराम सैनी, नवनीत कुमार तथा पुलिस टीम में शिवप्रसाद, संजीव कुमार, अजय शर्मा, भरत लाल, रंजीत कुमार, वॉलिंटियर लोकेंद्र आदि 17 जनों को सम्मानित किया गया।