भीषण गर्मी में प्यासों को पानी पिलाना ही सच्ची मानव सेवा- फगेड़िया
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । युवादल के द्वारा हर साल की भांति भीषण गर्मी के दौरान पेयजल वितरण की व्यवस्था शुरू की गई है। युवादल के मुकेश फगेड़िया ने बताया कि क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुवे युवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा आवारा ओर बेसहारा पशुओं के लिए खेलों को साफ कर उनमें टैंकरों के द्वारा साफ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है वंही
झुगी झोपड़ी में रहने वाले लोगों जिन तक पेयजल नही पहुंच पा रहा है वंहा टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है जो निरन्तर पूरी गर्मी जारी रहेगी। इस अवसर पर भामाशाह अमरसिंह चारण ने बताया कि सक्षम व्यक्ति तो पैसे देकर पानी के टैंकर गिरवाने में समर्थ है परंतु झुग्गी पट्टी ओर आवारा पशुओं को पेयजल की आपूर्ति करवाना हमारा नैतिक धर्म है और यही मानवता की निशानी है। वंही फगेड़िया ने कहा किभीषण गर्मी में प्यासों को पानी पिलाना ही सच्ची मानव सेवा है। इस अवसर पर युवादल के अनेक कार्यकर्ता मोजूद रहे।