सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयात) । कस्बे के माली सैनी समाज भवन में स्व. ईसरराम एवं सुखी देवी खडोलिया की पुण्य स्मृति में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का अंतिम दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर पांडाल में भजन-कीर्तन, हरिनाम संकीर्तन और जयकारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।कथा व्यास दण्डी स्वामी शिवेन्द्राश्रम महाराज ने अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश, सुदामा चरित्र एवं भक्तिमार्ग का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत कथा जीवन को सन्मार्ग पर ले जाने वाली आध्यात्मिक धारा है, जो मनुष्य को धर्म, सत्य, प्रेम और सेवा की प्रेरणा देती है। विगत सात दिनों तक भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य और असीम प्रेम के साथ उनकी विविध लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से वर्तमान समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता और व्यभिचार जैसी कुरीतियों को दूर कर एक सुंदर व संस्कारित समाज के निर्माण हेतु विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित किया गया। महाराज श्री ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों का उल्लेख करते हुए बताया कि मनुष्य को अपने जीवन में उन्हीं सिद्धांतों के अनुरूप आचरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य प्रेम और सद्भाव से संभव है, वह कभी भी हिंसा से संभव नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि समाज में वही लोग अपने श्रेष्ठ कर्मों के कारण सदैव चिरस्मरणीय बनते हैं—और इतिहास इस सत्य का साक्षी है। इस अवसर पर मुख्य यजमान बाबूलाल खडोलिया सहपत्नीक , दण्डी स्वामी जोगेंद्राश्रम महाराज, संत सोमनाथ महाराज, सुरजीत नाथ महाराज, नंदलाल, सांवरमल ,शंकरलाल , बनवारी लाल खडोलिया , पूर्व पालिका अध्यक्ष हंसराज पारीक , चोरुलाल फोगला , प्रकाश ,किशन खडोलिया ,श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष देवकिशन सुथार, समाजसेवी हेमराज सुथार, संतोष मीणा, मोतीलाल खडोलिया, देवकिशन तोदी ,बाबूलाल दाधीच, पवन मारू, पूर्व सरपंच रितेश चौहान, राकेश शर्मा, विवेक सैनी, ललित दाधीच, ओमप्रकाश कटारिया, झाबरमल रेवाड़िया, सुशील सोनी , बलदेव सैनी, गणेश रेवाडियां , सत्यनारायण दाधीच , सम्पतमल तिवाड़ी , सीताराम सांखला, इन्द्रचंद देवड़ा , भंवरलाल प्रजापत,लाभचंद सोनी , राजेंद्र टाक, महावीर फोगला, मुकेश श्रीमाल,जगदीश पारीक, मूलचंद दाधीच, जोराराम माली, मदनलाल खडोलिया , जगदीश पुरोहित सहित अनेकों श्रद्धालुगणों ने आरती कर महाराज श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

You might also like