डॉ. नवीन महला गेस्ट्रो, डॉ. जोगिन्दर सिंह झाझडिया न्यूरो विशेषज्ञ की नियमित सेवाएं ढूकिया हॉस्पिटल में प्रारंभ
जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न) । जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को ओर अधिक सशक्त बनाते हुए ढूकिया हॉस्पिटल ने सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया है। इसी क्रम में डॉ. नवीन महला पेट आंत व लीवर रोग विशेषज्ञ, डॉ. जोगिन्दर सिंह झाझडिया न्यूरो विशेषज्ञ प्रतिदिन नियमित सेवाएं देंगे। निदेशक डॉ मोनिका ढूकिया ने बताया कि ढूकिया हॉस्पिटल में एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, ERCP, पेट आंत व लीवर की जाँच, सिलियक रोग, आंतो का ब्लाक, अग्नाशय की ग्रंथि, सिर व दिमाग की चोट, सिर में पानी भरना, ब्रेन ट्यूमर, दिमाग की नस फटना, मिर्गी रोग, रीढ़ की हड्डी का फ्रैक्चर व ट्यूमर, स्लिप डिस्क आदि समस्त समस्योंओ का ईलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध है जिसके लिए अब जयपुर नहीं जाना पड़ेगा । यूरोलॉजिस्ट डॉ विजय ओला व निदेशक डॉ मोनिका ढूकिया ने गुलदस्ता देकर दोनों का स्वागत किया, जिसमे एमडी फिजिशियन डॉ इरफान नजीर, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ रामनिवास स्वर्णकार, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ अमित चौधरी तथा सोनोलॉजिस्ट डॉ विनोद जागिड़ शामिल रहे । साथ ही उपरोक्त सभी सुविधा ECHS, ESIC, RGHS, एवं माँ योजना के अंतर्गत कैशलेश उपलब्ध है, जिससे आमजन को उच्च स्तरीय उपचार सुलभ और किफायती रूप में मिल रहा है। साथ ही इन हाउस 32 स्लाइस CT SCAN एवं एडवांस कलर डॉपलर सोनोग्राफी सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध है।
ढूकिया हॉस्पिटल में विशेषज्ञ सेवाओं के इस विस्तार से क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार के अधिक विकल्प प्राप्त होंगे।