म्यूल हंटर अभियान के तहत आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्यवाही की है। जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु संदिग्ध बैंक खातों एवं हॉटस्पॉट पर प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष अभियान म्यूल हंटर चलाया जा रहा है। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार, उप अधीक्षक दरजाराम बोस, थानाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर साईबर के संदिग्ध खाताधारको की जांच की गयी। जिस पर दीपक भार्गव पुत्र बनवारीलाल, निवासी वार्ड नम्बर 15 हनुमान धोरा, शनि मंदिर के पास सुजानगढ़, बंदु मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी पावर हाउस के पास, वार्ड नं. 08 सुजानगढ, अकरम भाटी पुत्र लाल मोहम्मद, निवासी इन्द्रा कॉलोनी वार्ड नं. 07 बिजली पावर हाउस के पास सुजानगढ द्वारा अपने खाता को फ्रॉड मे उपयोग में लेना पाया गया। इस पर कोतवाली थाने में तीनों के खाताधारको के खिलाफ साईबर फ्रॉड/धोखाधडी के तहत प्रकरण दर्ज किये गये, जिनका अनुसंधान किया जा रहा है। कार्यवाही में शामिल टीम में सब इंस्पेक्टर पप्पूराम, एएसआई जगदीश कुमार, एएसआई तेजाराम, कांस्टेबल बिडदाराम, विक्रम के नाम शामिल हैं।