विधायक पारीक के प्रयास से स्मृति वन में होगा नवाचार
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । शहर के लोगों को अब स्मृति वन में छाया के साथ शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी। शहर विधायक राजेंद्र पारीक ने स्मृति वन में नवाचार करते हुए पद्मश्री तथा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सुंडा राम की पद्धति से वृक्ष लगाए जाने हेतु वन विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
सीकर विधायक पारीक ने पद्मश्री सुंडा राम के साथ स्मृति वन में विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया इस दौरान स्मृति वन में लगाए गए पौधों के रखरखाव तथा सौंदर्यकरण को लेकर विभागीय अधिकारियो से चर्चा की इस दौरान सुंडा राम ने वन विभाग के अधिकारियों को सरल और कम पानी से वृक्ष विकसित होने की पद्धति की जानकारी दी और 1 लीटर पानी की तकनीक से देसी बबूल बड़ पीपल अमलतास खरंज खेजड़ी सहित कई छायादार और ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाए जाने की सलाह दी ।शहर विधायक पारीक ने अधिकारियों को इस दिशा में शीघ्र कार्य किए जाने के निर्देश देते हुए शानदार पद्धति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित पद्मश्री सुंडा राम के अनुभवो से स्मृति वन को संचित करने की बात कही। एक हेक्टेयर जमीन पर उच्च क्वालिटी की जुताई करा कर नई पद्धति से शीघ्र वृक्ष लगाए जाएंगे ताकि मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों को छाया के साथ ऑक्सीजन मिल सके बरसात के बाद 1 लीटर पानी वाली पद्धति से वृक्ष लगाए जाने के काम को अमलीजामा पहनाया जाएगा। विधायक पारीक को वन विभाग के अधिकारियों ने स्मृति वन में लगे वृक्षों और उनके रखरखाव की जानकारी से अवगत कराया। इस मौके पर नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति अशोक चौधरी आनंद सिंह कच्छावा व भवानी शंकर बिलखिवाल सहित वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।