नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच लैंस प्रत्यारोपण शिविर 6 को 

 

 

महेंद्र खडोलिया 

श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग व रोटरी क्लब श्रीमाधोपुर सनराइज तथा रामप्रताप एवं अंजना देवी कयाल हेल्प ट्रस्ट की देखरेख में शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर द्वारा बुधवार, 6 मई 2026 को श्रीमाधोपुर के डॉ एम एस हॉस्पिटल के पास स्थित चौधरी नाथूराम भामु रोटरी भवन में “80 वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच और लैंस प्रत्यारोपण शिविर” का आयोजन किया जाएगा। क्लब के गिरिराज कयाल ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में मरीजों के आंखों की जांच की जायेगी तथा इनमें से चयनित मरीजों को मोतियाबिंदऑपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण के लिए शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर बस से रेफर किया जाएगा जहां चयनित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। बताया गया है कि चयनित मरीजों के आने-जाने कि व्यवस्था से लेकर मरीजों के खानपान व रहने की व्यवस्था नि:शुल्क की जाएगी। कयाल के अनुसार इससे पहले आयोजित 79 शिविरों में 7310 पंजीकरण, जिनमें से 2449 मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन हो चुके है। शिविर में आने वाले मरीजों से आग्रह किया गया है कि वे अपने आधार कार्ड की 2 फोटो कापी साथ लेकर आये। क्लब की ओर से इस तरह का शिविर प्रत्येक माह के पहले बुधवार को लगाया जाता है।

You might also like