हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग
नवरतन वर्मा
चूरू ( नवयत्न )। चूरू के रीको इंडस्ट्रीज एरिया में देर रात उस वक़्त अफरा तफरी मच गई, ज़ब इंडस्ट्रीज एरिया स्थित एक नंबर रोड पर दीपक हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई. देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया और तेजी से आग की लपटे उठने लगी. हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग की सूचना कोतवाली थाना और DST टीम ने समय रहते अपने उच्च अधिकारियों को दी और स्थानीय संसाधनों की सहायता से हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन देखते ही देखते आग नें विकराल रूप धारण कर लिया, सूचना पर चूरु रतनगढ़ सरदारशहर और तारानगर से दमकल मौके पर पहुंची और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा कच्चा और तैयार सामान जलकर राख हो गया. प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट के चलते फैक्ट्री में आग लगना बताया जा रहा है।