एसपी ने की प्रेसवार्ता

नवरतन वर्मा

चूरू ( नवयत्न )। साइबर अपराध की रोकथाम हेतु संदिग्ध बैंक खातों पर प्रभावी कार्यवाही के लिए चूरू पुलिस नें विशेष अभियान “म्यूल हंटर ” चलाते हुए बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस कप्तान निश्चय प्रसाद एम नें प्रेस वार्ता में बताया कि 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक जिलेभर में चलाए गए इस विशेष अभियान में चूरू पुलिस नें कारवाई करते हुए साईबर अपराध क़ो अंजाम देने वालों अपराधियों पर नकेल कसंने का काम किया है।

 

547 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ

 

एसपी निश्चय प्रसाद एम नें कहा अभियान में चूरू पुलिस नें संदिग्ध बैंक खाते एवं (चेक विड्रोल, एटीएम विड्रोल व संदिग्ध बैंक शाखाओं) के विरुद्ध क़ानूनी कारवाई करते हुए.1035 म्यूल अकाउंट, 254 संदिग्ध मोबाइल नंबर 157 चेक विड्रोल लोकेशन, 58 एटीएम विड्रोल लोकेशन, 42 संदिग्ध बैंक शाखाओं का साइबर सेल एवं पुलिस थानों की टीमों द्वारा केवाईसी रिकॉर्ड एवं लेन-देन का विश्लेषण करते हुए चूरू पुलिस नें 23 एफआईआर दर्ज की है. एसपी निश्चय प्रसाद एम नें कहा जांच में सामने आया की साइबर ठगी की साइबर थाना चूरू में ₹2 करोड़ 50 लाख, सुजानगढ़ में ₹1 करोड़ 3 लाख, राजगढ़ में ₹1 करोड़ 38 लाख, सरदारशहर में ₹1 करोड़ 20 लाख सहित कुल राशि: ₹6 करोड़ 40 लाख के करीब हॉल्ड कर दी गई. अभियान के दौरान पुलिस नें 547 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए 80 व्यक्तियों के विरुद्ध इस्तगासी कार्यवाही की.

 

एसपी की आमजन से अपील

 

एसपी निश्चय प्रसाद एम नें आमजन से अपील करते हुए कहा लालच में आकर अपना बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग हेतु न दें और न ही अनजान व्यक्ति से अपने खाते में पैसे डलवाएं पुलिस नें कहा किसी अनजान व्यक्ति के साथ डिजिटल राशि का भौतिक लेन-देन करने से बचें और अपने आधार कार्ड से किसी अनजान व्यक्ति के लिए सिम जारी न करवाएं. आमजन अपनी निजी जानकारी जैसे पैन नंबर, ओटीपी, एटीएम कार्ड विवरण किसी से साझा न करें. किसी अनजान व्यक्ति को अपनी मोबाइल डिवाइस न बेचें और न ही उससे खरीदें।

You might also like