ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मृत्यु, नहीं हुई पहचान
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। शनिवार दिन में सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन से छापर रेलवे ट्रेक की ओर करीब पौने बारह बजे हिसार जोधपुर सवारी गाड़ी की चपेट आकर एक युवक की मौत हो गई। टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार एम्बुलेंस, चालक नवरत्न बिजारणिया, कुलदीप सिंह राठौड़, इस्लाम आदि मौके पर पहुंचे तथा बुरी तरह क्षत विक्षत शव तथा उसके अंगों एकत्रित कर सुजानगढ़ अस्पताल की मोरचरी में रखवाया। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हुई है। आरपीएफ के हेड कांस्टेबल शिवलाल भी मौके पर पहुंचे। मामला कोतवाली थाना सुजानगढ़ का होने के कारण एएसआई तेजाराम भी पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। मृतक के पास कोई भी पहचान का प्रूफ नहीं मिला है। गले में सालासर बालाजी का लॉकेट, चाबी छल्ला आदि मिले है। मृतक ने सफेद प्रिंटेड शर्ट, काली पेंट, चप्पल पहन रखी है तथा उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।