शादी का झांसा देकर सीनियर आईपीएस ने महिला से किया दुष्कर्म

सीनियर ऑफिसर ने मोबाइल चैट की जांच करने की अपील

डी. के. सैनी

जयपुर (नवयत्न)। राजस्थान पुलिस के सीनियर आईपीएस ऑफिसर पर एक 53 साल की महिला ने मारपीट व शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दूसरे राज्य से डाक के जरिए मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने डाक के जरिए मिली शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने पीड़िता को 3 मई को बयान दर्ज कराने और मेडिकल जांच के लिए जयपुर बुलाया है।

वहीं आईजी (मानवाधिकार) किशन सहाय ने सभी आरोपों को दरकिनार करते हुए मोबाइल चैट की सहीं से जांच करने की अपील की है। 53 वर्षीय पीड़िता ने दूसरे राज्य से डाक के जरिए 29 अप्रैल को मामला दर्ज कराया है कि आईजी मानवाधिकार के किशन सहाय ने उसे शादी का झांसा देकर सरकारी रेजिडेंस पर बुलाया और और मोबाइल बंद कर मारपीट की और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस में शिकायत नहीं करने को लेकर धमकाया। तीन महीने तक वीडियो कॉल पर भी धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकी आईपीएस किशन सहाय ने इन आरोपों को षड़यंत्र बताते हुए पुलिस से मोबाइल चैट की सहीं से जांच करने को कहा है।

 

पूर्व में भी चर्चा ओर में रहे चुके है आईपीएस किशन सहाय

 

आईपीएस किशन सहाय दो साल पहले भी भगवान और धार्मिक ग्रंथों पर विवादित बयान देने के मामले में विवादों में रहे चुके है। इसी के साथ चुनावी ड्यूटी बीच में छोड़कर लौटने का भी आरोप इन पर लगा था।

 

गौरतलब है कि वर्ष 2025 में झारखंड चुनाव में किशन सहाय को पुलिस ऑब्जर्वर (पर्यवेक्षक) में लगाया गया था। लेकिन वो कुछ दिन बाद ही चुनाव आयोग को बिना सूचना दिए जयपुर लौट आए थे। जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था।

गौरतलब है कि आईपीएस किशन सहाय मीणा राजस्थान कैडर के वर्ष- 2004 की ब्रैच के ऑफिसर है और मूलता ये दौसा जिले के रहने वाले है। वर्ष -2023 में किशन सहाय आईपीएस ऑफिसर बने । जिसके बाद इनकी पोस्टिक एसपी के पद पर टोंक में हुई। जिसके बाद 11 जनवरी 2014 केा एसपी पद से हटाकर एसपी जीआरपी अजमेर लगाया गया। एक साल बाद सरकार ने इन्हे एपीओ कर दिया। एपीओं रहने के 6 महीने बाद इन्हे सरकार ने सीआईडी सीबी में एसपी के पद पर पोस्टिंग दी। इस पर इन्होने करीब साढ़े 4 साल अपनी सेवाएं दी। जिसके बाद इन्हे जेल और फिर से सीआईडी सीबी में लगाया गया। वर्ष- 2020 में किशन सहाय को डीआईजी आर्म बटालियन पुलिस मुख्यालय में लगाया गया। यहीं पर सहाय डीआईजी से आईजी बने। वर्ष- 2023 में किशन सहाय को ह्यूमन राइट्स में तैनात किया गया। इस बीच इनके विवादित बयान इन्हे काफी चर्चाओं में लेकर आए ।

You might also like