एक सौ किट राशन व उप-तहसील कार्यालय को दो कूलर भेंट किए
राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)10 मई। श्री तोलियासर भैरव बाबा रिसड़ा धाम कोलकत्ता की ओर से भामाशाह सांवरमल श्रीचंद मारू ने अपने पिता नानूराम व माता मांगीदेवी की स्मृति में रविवार को श्री भैरव सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना महामारी के चलते चल रहे लोकडाउन से उत्पन्न हालात को मध्यनजर रखते हुए नगरपालिका के माध्यम से जरूरतमंदों को एक सौ किट राशन वितरित करने के लिए पालिकाध्यक्ष गोपाल मारू को सौंपें। वहीं बढ़ते तापमान को देखते हुए नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरी को कार्यालय के लिए दो कूलर भेंट किए। इस मौके पर महेन्द्र दाधीच, एडवोकेट गोविन्द कठोड़, पं देवकीनन्दन दाधीच, रामचन्द्र, शिवप्रसाद, सीताराम, ललित मारू, परमेश्वर मारू आदि मौजूद थे।