वीरेंद्र राठौड़ बने दवाई खाद बीज एसोसिएशन के अध्यक्ष

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । दवाई खाद बीज एसोसिएशन तारानगरदवाई खाद बीज एसोसिएशन तारानगर की बैठक राजगढ़ रोड़ स्थित एक होटल में हुई। बैठक में तारानगर एसोसिएशन को आ रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसहमति से वीरेंद्र राठौड़ सात्यू अध्यक्ष, प्रताप नेहरा उपाध्यक्ष, अभिषेक कुलड़िया मंत्री, सीताराम प्रजापत सलाहकार, साहबराम, मुकेश खाती कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। विक्रम वालिया, चुन्नीलाल सैनी,नरेश जांगिड, महेंद्र तेतरवाल, मनोज कस्वा, चरण पूनिया, दीपक सहारण, शीशपाल राहड़, गंगाधर सांगवान, सहदेव, उदमीराम नेहरा आदि ने नवमनोनित पदाधिकारियों का स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। सभी दवाई खाद बीज दुकानदारों ने आपस में मिल जुलकर एक दूसरे को मिठाई खिला कर सबका मुंह मीठा करवाया और एक साथ बैठकर खाना खाया ।

You might also like