प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को दिया मकान सूचीकरण जनगणना का प्रशिक्षण
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । निदेशक जनगणना कार्यालय राजस्थान सरकार जयपुर के पत्र पत्र द्वारा जिला जनगणना अधिकारी महोदय चूरू के पद्धत निर्देशों के क्रम में भारत की जनगणना का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान की जन गणना राज्य सरकार की अधिसूचित अवधि के अनुसार राज्य में 16 मई से 14 जून 2026 के दौरान आयोजित किया जाना है जिसे नगर पालिका तारानगर और साहवा के शहरी क्षेत्र में नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण सोमवार को नगर पालिका हाल में फील्ड ट्रेनों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का दूसरा बेंच में 48 प्रगणक एवं सुपरवाइजर भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर प्रशिक्षण में उपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को मकान सूचीकरण के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जनगणना प्रभारी भाग चंद किरोड़ीवाल, चार्ज अधिकारी चंद्रशेखर, हेमराज प्रजापत, ट्रेनर केदारमल आंसेरी व हरदेवराम लखेरा व प्रगणक सुपरवाइजर्स उपस्थित रहे।