जाखल में पहली बार मनाई अजमीढ़ जयंती
निसं
बुगाला (नवयत्न)। स्वर्णकार समाज के आराध्य महाराजा अजमीढ़ देव की जयंती सोमवार को सोनी भवन जाखल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनू के सांवरमल डांवर रहे, जबकि अध्यक्षता राकेश कड़ेल ने की। विशिष्ट अतिथि प्रभुदयाल छापरवाल, सुभाष कड़ेल, रामलाल सीगड़ व मनोज सोनी रहे। अतिथियों ने अजमीढ़ देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सांवरमल डांवर ने महाराजा अजमीढ़ देव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाजबंधुओं से उनके आदर्शों एवं बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अजमीढ़ जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की गई। समाजबंधुओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर अजमीढ़ जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा धारा 411-412 में संशोधन करने की मांग की। सर्रापॅा संघ के सुभाष कड़ेल ने मोक्षधाम का कायाकल्प कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले ओमप्रकाश सोनी के कार्यों की सराहना की और उनका सम्मान किया। वहीं स्वर्णकार समाज झुंझुनूं के अध्यक्ष राकेश कड़ेल ने जाखल में पहली बार अजमीढ़ जयंती मनाए जाने पर खुशी जताते हुए संस्था को 5100 रुपए सहयोग देने की घोषणा की। इस अवसर पर विश्वनाथ सोनी, शिंभूदयाल, प्रदीप, हरिराम, ओमप्रकाश, सुनील, अनीश, लीलाधर सोनी, राजकुमार, महेंद्र, शंकरलाल, जुगलकिशोर, मांगीलाल, ओम अजीतसर, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही।