श्री गांधी बाल निकेतन में जिला स्तरीय ताइक्वांडो टेस्ट संपन्न

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की श्री गांधी बाल निकेतन स्कूल में जिला स्तरीय ताइक्वांडो कलर बेल्ट और ब्लैक बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। टेस्ट में जिले की चार मुख्य तहसीलों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल तकनीक और अनुशासन का लोहा मनवाया। चार तहसील रतनगढ़, राजगढ़, चूरू व सरदारशहर की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लगभग 120 खिलाड़ियों ने अपनी बेल्ट ग्रेडिंग सुधारने के लिए कड़ा परीक्षण दिया। खिलाड़ियों ने अपनी किक्स, पंच और सेल्फ-डिफेंस की तकनीकों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। वरिष्ठ प्रशिक्षकों की देखरेख में हुआ चयन
जिले के ख्याति प्राप्त कोचों ने खिलाड़ियों की बारीकियों पर नजर रखी और उन्हें मार्शल आर्ट्स के उच्च मानकों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रशिक्षकों ने कोमल सोनी (रतनगढ़), मनीष सेन (सरदारशहर), विनोद कुमार नामदेव (राजगढ़) व परितोष सागू (चूरू) ने आत्मरक्षा और अनुशासन का संगम बताया।
टेस्ट के दौरान खिलाड़ियों को मानसिक मजबूती और शारीरिक दक्षता के आधार पर परखा गया। कोच मनीष सेन और कोमल सोनी ने बताया कि ताइक्वांडो न केवल एक खेल है बल्कि यह बच्चों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

You might also like