द्वितीय वैच का प्रशिक्षण प्रारंभ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की राजकीय लोहिया कन्या महाविद्यालय में जनगणना 2027 का प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रशिक्षण का द्वितीय वैच का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण फिल्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रगणक एवं सुपरवाईजर को दिया गया। प्रशिक्षण सत्र में उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कार्मिकों का उत्साह वर्धन किया और जनगणना कार्य निष्ठा और लगन से करने के लिये प्रेरित किया। फिल्ड ट्रेनर विक्रम सिंह चौहान, नगराज प्रजापत, विनोद सिसोदिया, राधाकृष्ण पीपलवा, नरेन्द्र सांकृत्य, महेश कुमार सांखोलिया, मनोज कुमार प्रजापत, नन्दलाल स्वामी, जयप्रकाश स्वामी एवं कन्हैयालाल शर्मा ने प्रशिक्षण में जनगणना का उद्देश्य, मुख्य विशेषताएं, विधिक प्रावधान, एच.एल.ओ एवं नजरी नक्शा के बारे में बताया। प्रशिक्षण में उपखण्ड कार्मिक सतीश तिवाडी, विनोद भार्गव, प्रतीक महर्षि, अक्षय चौधरी, कुलदीप मरोलिया आदि ने प्रशिक्षण सत्र में सभी व्यवस्थाओं का सुचारु संचालन किया। चार्ज अधिकारी किशनाराम पूनियां के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है।

You might also like