पेंशनर्स की परिवेदनाओं का मौके पर होगा निस्तारण

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय बीकानेर के द्वारा 12 मई को कोष कार्यालय चूरू में पेंशनर समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जावेगा। उपकोषाधिकारी राजेन्द्र कुमार नाई ने बताया कि शिविर में पेंशनर्स, फैमिली पेंशनर्स के नाम संशोधन, जन्म तिथी निर्धारण, पेंशन संसोधन, बकाया पेंशन एरियर के भुगतान तथा पेंशनर्स की अन्य परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण किया जावेगा। उपखण्ड के पेंशनधारक अपने पीपीओ नम्बर, बैंक पास बुक एवं समस्या से संबंधित दस्तावेज लेकर दिनांक 12 मई को कोष कार्यालय चूरू में उपस्थित होकर अपनी परिवेदनाओं का समाधान करवा सकते हैं।

You might also like