भाजपा की धमाकेदार जीत पर मनाया भव्य जश्न
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) । बंगाल आसाम एवं पुडुचेरी में भाजपा की विधानसभा चुनावों में धमाकेदार जीत की खुशी में धोद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। आतिशबाजी की एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।खास बात तो यह है कि बंगाल में इस तरह की धमाकेदार जीत की चर्चा दिन भर लोगों के बीच बनी हुई रहीं। पिछले कुछ दिनों से धोद विधायक गोरधन वर्मा भी बंगाल चुनाव में सक्रिय रहे उन्हें भी कार्यकर्ताओं की तरह बंगाल में जिम्मेदारी दी गई थी। सोमवार को सभी की निगाहें बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई थी। लोगों में प्रबल आशा थी कि इस बार बंगाल में कमल का फूल खिलेगा लेकिन इस तरह की आशा नहीं थी कि टीएमसी सौ सीट से भी काफी निचे निपट जाएगी। भाजपा को बंगाल में पहली बार बहुमत मिला है भाजपा के लिए यह चुनाव महत्वपूर्ण था। जब सुबह काउंटिंग शुरू हुई धीरे धीरे परिणाम भाजपा के पक्ष में बनने लगा और शाम होते होते भाजपा बड़ी जीत की और आगे बढ़ने लगी।लोसल धोद खूड सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंगाल चुनाव में धमाकेदार जीत दर्ज करने पर जश्न मनाया गया। इस दौरान शानदार आतिशबाजी की गई मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।गढ़ चौक लोसल में शाम बाद जीत की खुशी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर जीत की खुशी के साक्षी बने। अंचल में सबसे ज्यादा चर्चा बंगाल चुनाव को लेकर थी जगह जगह पर कुछ दिनों से परिणाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे जब परिणाम बम बम आया तो लोग हेरान रह गए । बंपर भाजपा की जीत पर पूरे धोद विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की घरती पर पहली बार कमल युत भगवा लहराया।