महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में तीन दिवसीय प्रगणक , पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विनोद स्वामी
डूण्डलोद (नवयत्न) । डूण्डलोद के महात्मा गाँधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में जनगणना के लिए प्रगणक, पर्यवेक्षकों तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। फिल्ड ट्रेनर मनीषा शर्मा एवं कमल शर्मा ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना के दौरान आने वाली समस्याओं के सामाधान की विस्तृत जानकारी दी गई। चार्ज अधिकारी कृष्णा ने सभी जनगणना के दौरान पूर्ण तैयारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मनीषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी जो कि प्रथम चरण 16 मई से 14 जून तक जिसमें मकान सूचिकरण एवं दूसरे चरण में व्यक्ति विशेष की गणना होगी। फिल्ड ट्रेनर मनीषा शर्मा से आम जनता से अपील की है कि जनगणना के लिए अपने घर पर आने वाले प्रगणकों को सहयोग कर सही जानकारी प्रदान करने की अपील की है। 2027 में होंने वाली ये प्रथम डिजिटल जनगणना है जो HLO ऐप के माध्यम से भी कर सकते है।

You might also like