त्रिवेणी धाम में नेत्र शिविर आयोजित
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । त्रिवेणी धाम ( शाहपुरा – जयपुर ) में कैलगरी आई हॉस्पिटल, निदान संस्थान एवं अजीतगढ़ नागरिक परिषद् जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। त्रिवेणी धाम के संत रामरिछपाल दास महाराज ने शिविर का विधिवत पूजा -अर्चना कर उद्घाटन किया । अजीतगढ़ नागरिक परिषद के अध्यक्ष प्रो. बी एम शर्मा, सचिव कैलाश चंद्र सिपुरिया एवं उपाध्यक्ष ललित नरेडी ने माला, दुपट्टा, शॉल एवं परिषद् का मोमेंटो देकर महाराज श्री को सम्मानित किया।
हॉस्पिटल के डायरेक्टर आनंदवर्धन शुक्ला, डॉ प्रीति गोयल , डॉ यामिनी सिंघल , हॉस्पिटल की संपूर्ण जांच की टीम के साथ निदान संस्थान से विमल जिंदल ,अजीतगढ़ नागरिक परिषद् जयपुर के अध्यक्ष प्रो. बी एम शर्मा, ललित नरेडी, सचिव कैलाश सिपुरिया, सुभाष बंसल, संजय कांडा, डॉ विजय पारीक, सत्यनारायण छींपा, हंसराज पुनीवाला एवं अजीतगढ़ से रामू सैनी, सीताराम सीपुरिया, कमलेश अग्रवाल ने शिविर में आये समस्त लोगों का रजिस्ट्रेशन करवाने, जांच करवाने, ई सी जी करवाने आदि कार्यों में सहयोग किया । शिविर में 125 रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें 25 व्यक्तियों को ऑपरेशन के लिए चयन किया गया । जिन लोगों का चयन किया गया उन्हें जयपुर स्थित कैलगिरि हॉस्पिटल ले जाया गया एवं ऑपरेशन के बाद उन्हें हॉस्पिटल द्वारा वापस त्रिवेणी भिजवाया जाएगा ।
जिन लोगों के चश्मे बनने थे, उनके चश्मे हाथों हाथ बनवाकर उनको चश्मे प्रदान किए गए ।
शिविर में बहुत संख्या में मरीज, अटेंडेंट्स, परिषद् के सदस्य, निदान संस्थान के कार्यकर्ता आए हुए थे । शिविर में कोटपुतली, मनोहरपुर, शाहपुरा, राड़ावास, अजीतगढ़, निथारा एवं आसपास के कई गांवों के लोगों की जांच कर उनमें से कुछ व्यक्तियों का ऑपरेशन के लिये चयन किया गया ।