अस्पताल में वॉटर कूलर भेंट

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । इस भीषण गर्मी में आमजन को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने की गर्ज से भामाशाह मदनसिंह पुत्र दीपसिंह ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदासकाबास में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए उन्नत क्वालिटी के वॉटर कूलर की सौगात सप्रेम भेंट की है। इस पुण्य-कार्य के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर,समस्त स्टॉफ और पंचायत समिति सदस्य शमशेर सिंह शेखावत ने भामाशाह का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन सम्मान किया। अस्पताल प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों ने दानदाता के इस परोपकारी कदम की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने अपने -अपने उद्बोधनों में कहा कि “परोपकराय पुण्याय” -दूसरों की भलाई से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है।ऐसे भामाशाहों की वजह से ही समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। सबने मदनसिंह और उनके परिवार को बहुत बहुत बधाई दी।

You might also like