शर्मा बनी मानवाधिकार विकास संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । समाज मे कमजोर, शोषित और पीड़ित वर्गो के अधिकारों की रक्षा, जागरूकता,कानूनी सहायता और अन्याय व भ्र्ष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करने वाला गैर रास्ट्रीय स्तर का सामाजिक संगठन मानवाधिकार विकास संघ (HRDA) है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तंवर ने सीकर जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ )के रूप मे जिला अध्यक्ष सीकर डॉक्टर दिलीप सिंह की अनुशंसा पर सामाजिक संगठनों मे सक्रिय दीपिका शर्मा को नियुक्त किया है। गोरतलब है की दीपका शर्मा हिन्दू जागरण मंच, सीकर व्यापार मंडल, अखिल भारतीय महिला परिषद जैसे संघठनों मे भिन्न भिन्न पदों पर कार्यरत है। शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी के लिए मानवाधिकार विकास संघ के समस्त जिला, प्रान्त एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने तथा विभिन्न सामाजिक संगठनो विहिप, बजरंग दल, गो सेवा संघ, सहित जयपुर, सीकर, श्रीमाधोपुर, खाटू श्याम जी सीकर से अनेक लोगो ने बधाई देकर प्रसन्नता व्यक्त की है। शर्मा ने सभी का आभार प्रकट कर जल्द जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए कहा है।