भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एवं मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम -बंगाल, असम , पुडुचेरी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष में अजीतगढ़ -दिवराला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी की गई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ज़श्न मनाया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष रामगोपाल मंगावा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बोदूराम बुनकर, अजीतगढ़ पूर्व सरपंच जगदीश चौधरी, श्रीमाधोपुर पूर्व प्रधान मक्खनलाल शर्मा, जिला महामंत्री पूरण गुर्जर, शहर अध्यक्ष मक्खनलाल स्वामी, दिवराला पूर्व सरपंच गंगाराम सैनी, गिरधारी नेहरा, रोशन सैनी, गोपाल मीणा, जेपी जाट, श्रवण गुर्जर, मोहनलाल बड़सीवाल , दीपू बांगड़, नितिन जोशी, सुशील दिवराला, जितेंद्र जांगिड़, सुरेश जांगिड़, भागचंद गुर्जर, नाथूराम कुमावत, ओमप्रकाश गुर्जर जुगराजपुरा, शंभू दयाल यादव, प्रभु सिंह शेखावत तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You might also like