एमडी गैस्ट्रोलाजी में स्वर्ण पदक हासिल करने पर डाक्टर आदित्य व्यास ने विप्र समाज को किया गौरवान्वित

नीलेश मुद्गल
झुंझुनू (नवयत्न) । राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 11वे दीक्षांत समारोह में डॉ आदित्य व्यास को एमडी गैस्ट्रोलाजी में राजस्थान के राज्यपाल द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित होने पर लांबा निवासी हाल झुंझुनू निवासी उनके पिता विनोद व्यास का स्वागत किया साफा माला व भगवान परशुराम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर झुन्झुनू के विप्र समाज के संगठनों ने सम्मानित किया ।
कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पवन देरवाला, महामंत्री शिवचरण पुरोहित, संगठन महामंत्री वशिष्ठ कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष योगेश चोमॉल,युवा जिला अध्यक्ष ललित जोशी, शिक्षाविद सुरेंद्र शर्मा,सुरेंद्र भीमसरिया, पुजारी महासंघ के जिला अध्यक्ष विनोद पुजारी,रामचंद्र पाटोदा,अमित पांडे,सौरव जोशी,प्रवीण शर्मा,अंकित शर्मा,विवेक बावलिया आदि विप्र समाज के महानुभाव उपस्थित थे ।

You might also like