मामूली बारिश से भरा पानी तीन दिनों से लोगों को कर रहा परेशान

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। दो दिन पहले की शाम को चंद मिनटों के लिए हुई बारिश का पानी अब तक नया बास की अनेक गलियों में भरा हुआ नजर आ रहा है। जिसका सीधा सा कारण नालों की सफाई नहीं होना नजर आ रहा है। नालों में गंदगी भरी पड़ी है, जिसको लोगों के विरोध के बाद साफ करने का काम किया जा रहा है। कई जगहों पर पानी ठहर जाने से लोगों में आक्रोश है। इसी प्रकार का वाकया पुलिया चैक पर बुधवार की दोपहर को देखने को मिला, जिस एक जनाजे के निकलने से पहले जिला कलक्टर तक को फोन करने पड़ गए। कांग्रेस नेता इदरीश गौरी ने बताया कि तीन दिनों से आने जाने वाले लोगों को तकलीफ हो रही थी और स्थानीय प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं हुआ। आखिरकार मजबूरी मे जिला कलक्टर को फोन करना पड़ा, तब जाकर मौके पर टेªेक्टर कर्मचारी आदि पहुंचे। जब नाले का कचरा निकालकर उठाया जा रहा था, तब लोगों में आपसी जिद बहस भी हुई। प्रदेश वाल्मिकी, नथमल, इदरीश गौरी, नूर मोहम्मद आदि के बीच कहा सुनी भी हुई। दूसरी ओर धिंगानिया बास के लोगों ने कहा कि गेनाणी के पंप सेट समय पर नहीं चलते जिसके कारण ये गंदा पानी नया बास की गलियों में रूका हुआ है, जबकि नथमल ने बताया कि मोटरें हर वक्त चालू हैं, केवल बिजली जाने के दौरान बंद रहती हैं। मौके पर जाकर देखने पर मोटरें चालू मिली। दूसरी ओर गेनाणी में ड्रेनेज का डेम बन रहा है, जिसके गेनाणी का स्पेस कम हो रहा है और पानी भरने की क्षमता भी कम हो रही है। वहीं नया बास की अनेक गलियों में पानी भरा है, जिसमें चांडक रोड़ पर समस्या काफी ज्यादा गंभीर नजर आती है। लोगों का कहना है कि यहां पर समस्या समाधान के लिए प्रशासन को विशेष व्यवस्थाएं करनी चाहिए। दूसरी ओर भराड़िया स्कूल के आस-पास नाले पूर्णतया कचरे से लबालब नजर आए।

You might also like