कोरोना वॉरियर्स का किया सम्मान

बीकानेर,(देवेन्द्र स्वामी)11 मई। भारतीय प्रजापति हिरोज ऑर्गेनाइजेशन और मोहल्ला विकाश समिति ने कोरोना योद्धाओं का पुष्प वर्षा, थाली, शंख, ढोल, नगाड़ा, झालर और तालियां बजाकर अभिनंदन किया। भारतीय प्रजापति हिरोज ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश संयोजक एडवोकेट अशोक प्रजापत बोबरवाल ने बताया कि सिटी कोतवाली के पीछे स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में साफा, शॉल और माला पहनाकर कोटगेट थाने के एसएचओं धर्म पूनिया एवं सिटी कोतवाली थाने के थानाधिकारी नवनीत सिंह सहित सब इंस्पेक्टर सविता, सब इंस्पेक्टर भजनलाल, सहायक उप निरीक्षक भानीराम सियाग, बीट प्रभारी संपत विश्नोई, अनिल कुमार, ताराचंद खुडिय़ा सहित कोतवाली थाने के 10 सिपाहियों का लोकडाउन व कफ्र्यू के दौरान मोहल्लेवासियों का सहयोग करने और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान किया गया। मोहल्ले की महिलाओं ने छतों पर खड़े होकर पुष्प वर्षा की और इन कोरोना योद्धाओं को प्रधानमंत्री द्वारा किए गए आह्वान का पूर्णतया पालन करने का मोहल्लेवासियों ने विश्वास दिलाया।

You might also like