घर-घर में होगा सामुहिक सर्वे
15 टीमें करेगी सर्वे
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)11 मई। केसीसी के नेहरू मैदान में सोमवार को तातीजा चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन सैनी ने कस्बे में सामुहिक सर्वे करने वाली टीम एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए। डॉ नवीन सैनी ने बताया कि ढाणी भरगडा, गोठड़ा में 9, मानोता कलां, रोडासर, तातीजा में 2-2 टीमें सामुहिक रूप से सर्वे करेगी। उन्होंने बताया कि टीम में आशा सहयोगिनी, आगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षकों को शामिल किया गया है साथ ही हर सेंटर पर एक एएनएम को भी लगाया गया है। सर्वे के दौरान मौसमी बिमारियां, फैमिली प्लानिंग, कोरोना, हाईरिस्क बिमारियों का सर्वे किया जाएगा। इस मौके पर एएनएम पूनम भास्कर, शिक्षक इंद्रकुमार, सत्यपाल, बिहारीलाल शर्मा, सुरेंद्रसिंह, नाहरसिंह, साधुराम, सविता, रेखा, सुनिता, सज्जना, बिमला आदि मौजूद थी।