कांग्रेस नेताओं का धरना चौथे दिन भी रहा जारी

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । नगरपरिषद के बाहर विभिन्न मांगों लेकर चल रहा धरना गुरूवार को चौथे भी जारी रहा है। अनिश्चितकालीन धरने पर अजय ढेनवाल, सुनील सियोता, पवन लाखन, विष्णु शर्मा, बुधराज बारवासा, मुकेश जावा, राजेश, शशिकांत तेजस्वी, मुकेश गोयल, हंसराज सियोता, ओंकार मल मेघवाल रहे। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप तोदी, राजकुमार इंदौरिया, लालचंद बेदी, बिलाल भुरान, इकबाल खान, नेमीचंद रैगर, एड. तिलोक मेघवाल, सुरजाराम डाबरिया, दीपाराम सांडेला भी मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि नेहरू पार्क में महापुरुषों की मूर्तियां लगाने, ट्रैक्टर्स का टेंडर करने की मांगो को लेकर कांग्रेस नेताओं का धरना जारी है।

You might also like