विधायक ने एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न) । 3 Raj Battalion NCC द्वारा आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन गुरुवार, 7 मई 2026 को शिविर परिसर में प्रेरणादायी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खंडेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक महोदय श्री सुभाष मील ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कैडेट्स को संबोधित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य, जीवन में अनुशासन के महत्व एवं प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कैडेट्स को राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर राजस्व अधिकारी एवं तहसीलदार महोदय श्री महेश ओला ने भी शिविर में पहुंचकर कैडेट्स से संवाद किया तथा उनके प्रशिक्षण और अनुशासन की सराहना की।
शिविर में कुल 507 कैडेट्स, 15 पीआई स्टाफ, 6 एएनओ तथा 4 जीसीए उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जे.एस. लाम्बा, सेना मेडल द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने एनसीसी के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं नेतृत्व विकास के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान 3 Raj Battalion NCC Sikar के कमांडिंग ऑफिसर एवं टैगोर ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन श्री प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह के अंत में चेयरमैन श्री प्रदीप कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अधिकारियों, स्टाफ एवं कैडेट्स का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन एनसीसी गीत एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ उत्साहपूर्वक हुआ।