तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

विनोद स्वामी
मुकुंदगढ़ (नवयत्न) । कानोड़िया महाविद्यालय मे नगरपालिका मुकुन्दगढ क्षेत्र के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। जनगणना चार्ज अधिकारी रविन्द्र धनखड़ ने प्रशिक्षणार्थीयों को निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम की पालना करते हुये प्रशिक्षण गंभीरता से प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया। फील्ड ट्रेनर राजेन्द्र झाझड़िया तथा नरेन्द्र कड़वासरा द्वारा पर्यवेक्षकों तथा प्रगणकों को जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अन्तर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण तथा स्व जनगणना प्रतिक्रया की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई। स्व-जनगणना हेतु पोर्टल के माध्यम से स्वम भी कर सकते है।

You might also like