चिकित्सा विभाग द्वारा चौथे चरण का घर-घर सर्वे प्रारंभ

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)11 मई। कोरोना वायरस को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार को चौथे चरण का घर-घर सर्वे आरंभ किया गया। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के साथ इस बार मौसमी बीमारियों को भी ध्यान में रखकर घर-घर सर्वे किया जा रहा है। पूरे खेतड़ी ब्लॉक में कई टीमें जिसमें कंपाउंडर, नर्स, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य कर्मचारी सर्वे में लगे हुए हैं। मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है साथ ही संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन वार्ड मेंं भिजवाया जा रहा है। बाहर से आए हुए व अन्य राज्यों से आए हुए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी जा रही है उनके घर के बाहर एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। सर्वे के दौरान बीसीएमओं ने नंगली, बड़ाऊ, चारावास, जसरापुर, खेतड़ी में सर्वे कर रही टीम का निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मासिस्ट संदीप बबेरवाल, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

You might also like