कस्बे में पीने के पानी के लिए जनता मोहताज, वार्ड नंबर 33 में पीने का पानी का संकट गहराया
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर कस्बे के वार्ड नंबर 33 ढोली बस्ती में 1 वर्ष से पीने का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन वार्ड के प्रमुख राजू, खींवकरण, अनीता,रेखा, रक्षा, विमला, रुक्मणी सुलोचना आदि महिलाओं ने बताया 1 वर्ष से पीने का पानी नहीं आने के कारण हमें मजबूरन महिलाओं ने बताया अगर तीन दिन के अंदर पीने के पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो जलदाय विभाग के आगे मटका फोड़कर प्रदर्शन किया जाएगा वार्ड के प्रमुख लोगों ने बताया इस बार जो भी चुनाव के अंदर वोट लेने के लिए आएगा किसी दल को वोट नहीं दिया जाएगा वार्ड की प्रमुख विमल देवी ने बताया लंबे समय से हमारे मोहल्ले के अंदर पीने के पानी के लिए हमें मोहताज होना पड़ रहा है लेकिन जलदाय विभाग एवं राजनेताओं को बार-बार अवगत कराने के बावजूद किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है विमला देवी ने बताया चुनाव के समय में नेता लोग बड़े-बड़े वादे करते हैं लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद जनता का ध्यान जन समस्याओं की ओर नहीं देते वहीं वार्ड के प्रमुख राजू ढोली ने बताया पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के द्वारा हमारे मोहल्ले के अंदर सार्वजनिक जगह पर एक ट्यूबवेल का निर्माण करवाया था लेकिन विभाग द्वारा किसी तरह की कोई सार संभाल नहीं होने के कारण आज नकारा साबित हो रहा है राजू ने बताया विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसी प्रकार राजलदेसर कस्बे के अंनेको वार्ड में भी पीने का पानी का संकट गहराया हुआ है वहीं उपस्थित महिलाओं ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।