आग से झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । तहसील के निकटवर्ती ग्राम लधासर में गत सायं अपने घर में चाय बनाते समय कपड़ों में लगी आग से 26 वर्षीय विवाहिता झुलस गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे जयपुर लेकर गए, जहां पर उपचार के दौरान आज शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतका के ससुराल पक्ष से सुरेंद्र पुत्र मदनसिंह राजपूत निवासी लधासर व पीहर पक्ष से मोहरसिंह पुत्र जुगलसिंह निवासी पीथीसर ने संयुक्त रिपोर्ट दी कि 26 वर्षीय पिंकी पत्नी दशरथसिंह निवासी लधासर गुरुवार की शाम अपने घर में गैस चुल्हें पर चाय बना रही थी। उस दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह झुलस गई। उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर के लिए रैफर किया, लेकिन परिजन उसे जयपुर लेकर चले गए, जहां उपचार के दौरान आज शुक्रवार उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लाश का पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।