मैस अध्यक्ष का किया स्वागत

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय जाट छात्रावास के मैस अध्यक्ष अशोक टांडी का स्वागत एवं विदाई समारोह गत शाम को आयोजित किया गया। अशोक टांडी ने कहा कि चार सालों तक मैंने विद्यार्थी हितों के लिए संघर्ष किया है और आगे भी करता रहूंगा। टांडी ने छात्रावास में वाटर कूलर प्रदान करने की घोषणा की। इस दौरान काॅमरेड रामनारायण रूलाणिया, जेठाराम गुर्जर, प्रदीप, कमल जाट, पवन भामू, कुलदीप भामू, खुशी, राजा खान, भींयाराम भामू, सुशील जाट, प्रवीण ढ़ाका, रामरतन एचरा, रामावतार जांदू, अंकित जांदू, विकास, अजयपाल, सुरेंद्र आदि ने साफा पहनाकर व माल्यार्पण कर अशोक टांडी का स्वागत किया।

You might also like