मदर्स डे पर हुआ रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय बाल भारती इण्टरनेशनल स्कूल मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या विनिता चैधरी रहीं। जबकि विशिष्ट अतिथि डूंगरगढ़ सीबीईओ सरोज वीर पूनियां, डाॅ. साधना प्राचार्य रहे। प्रधानाचार्या चांदकिरण शेखावत, प्रबन्धक बुधाराम खिलेरी ने अतिथियों का माल्यार्पण व शाल पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि विनिता चैधरी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाएँ आज अनेक भूमिकाओं का निर्वाह करती है, लेकिन माँ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि बच्चों की प्रथम गुरू माँ ही होती है। सरोजवीर पूनियाँ ने कहा की बच्चों के विकास में माँ की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बच्चा वही सिखता है जो उसके माता पिता करते है। अतः सभी माताओं को अपने बच्चों के सामने बहुत अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि सभी बच्चे अपनी माँ को रौल माडल मान सके। डाॅ. साधना ने मदर्स डे पर सभी उपस्थित माताओं को शुभकानाएं दी। कार्यक्रम के अन्त में स्कूल डायरेक्टर प्रेम नेहरा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बेस्ट आउट आफ वेस्ट तथा कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बेस्ट आउट आफ वेस्ट में टियारा कन्दोई, दीक्षा विजेता रहे। कुकिंग विदाउट फायर में सायशा, वेदांश, स्वरा एवम् सिद्धिका जैन विजेता रहे। कार्यक्रम में प्रबंधन कमेटी के लोग व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संचालन योगिता शर्मा तंवरा तथा दक्षिता राठौड़ भीमसर ने किया।