द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत भारी संख्या मे प्रकरणो का हुआ निस्तारण
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । जिले के रतनगढ़ न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत हुई आयोजित। अदालत हेतु एक बेंच का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरुण जांगिड़ थे। बेंच सदस्य के रूप में तालुका विधिक सेवा समिति के सदस्य संतोष बाबू इंदौरिया, अधिवक्ता सुशील कुमार बाकोलिया तथा राजस्व अधिकारी के रूप में उपखंड अधिकारी मिथिलेश कुमार थे।
राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी समझौते (राजीनामे) के माध्यम से त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण करना रहा। लोक अदालत में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश न्यायालय के 15 प्रकरणों तथा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के 53 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त 10 वर्ष से अधिक पुराने 02 प्रकरण, 10 लाख रुपये तक के 06 प्रकरण, वैवाहिक (मैट्रिमोनियल) के 26 प्रकरण, प्री-लिटिगेशन के 12 प्रकरण, सेशन का 01 प्रकरण, सिविल के 04 प्रकरण, एम.वी. एक्ट के 5095 प्रकरण, रेंट मैटर्स के 01 प्रकरण तथा क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 31 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। निस्तारण के दौरान प्री-लिटिगेशन प्रकरणों में ₹8,39,098/- तथा एन.आई. एक्ट के प्रकरणों में ₹27,61,000/- रुपयों की राशि की वसूली हुई। वहीं वैवाहिक प्रकरणों में ₹6,000/- राशि पर समझौता हुआ। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद इंदौरिया सहित अधिवक्ता रामावतार पुरोहित,आशुतोष पुरोहित, रामअवतार ठठेरा, पंकज मंडर, लक्ष्मण प्रजापत, खेमाराम प्रजापत, सुरेंद्र जयसवाल, गौरीशंकर हरितवाल, अजय चौधरी, श्री गौतम नाथोलिया, आकाश इंदौरिया सहित बार संघ से जुड़े अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।