ग्राम पंचायत में ग्राम रथ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । ग्राम पंचायत राजपुरा में राज्य सरकार के ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सरकार की योजनाओं से अधिकाधिक जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सुरजगढ़ के पूर्व विधायक सुभाष पूनियां ने कहा कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गांव,गरीब और किसान केंद्रित विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है। ग्राम रथ अभियान इसी सोच का परिणाम है, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान की महत्वपूर्ण विशेषता सुझाव पेटिका है, जिसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा रहे हैं। राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है तथा प्रशासन द्वारा मौके पर ही समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा नेता महावीर पूनिया ने कहा कि ग्राम रथ अभियान राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, जिसमें गांव, किसान और विकास को केंद्र में रखकर आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन नायक ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जनसरोकार आधारित प्रशासन को प्राथमिकता दे रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति और तेज हो सके। सरकार की मंशा है कि गांव आत्मनिर्भर बनें, किसानों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं सरलता से पहुंचें। “कृषि, किसान और गांव सशक्त होंगे, तभी भारत आत्मनिर्भर बनेगा” की सोच के साथ यह अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और अब तक लाखों लोगों तक पहुंच चुका है।
अभियान के दौरान कला जत्थों और स्थानीय लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया और उन्हें सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विकास अधिकारी अशोक कुमार, सहायक विकास अधिकारी टीकूराम मीणा, रथ प्रभारी श्याम सुन्दर शर्मा, प्रशासक शिवराम सिंह सिहाग, ग्राम विकास अधिकारी दशरथ यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन नायक, अनुसूचित जाति मोर्चा झुंझुनूं जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, कनिष्ठ सहायक मुकेश नायक, मनोज स्वामी तथा ग्रामीण रेंवतमल लाटा,भंवर सिंह,हाजी मुबारक खां,रणजीत तंवर,कुरसेद फौजी,मनोज लाटा,राजेन्द्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

You might also like