विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का सम्मान समारोह आज

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाछडसर में प्रतिभा सम्मान, शिक्षक सम्मान, भामाशाह सम्मान का कार्यक्रम किया जायेगा , जिसमें बोर्ड परीक्षा 2026 में अव्वल रही छात्राएं, शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक व मुख्य भामाशाह वैद्यराज भोमराज जाखड़ द्वारा निर्मित प्रधानाचार्य कक्ष व मां सरस्वती मन्दिर का उद्घाटन किया जायेगा साथ ही इन्हीं के द्वारा 21 लाख रूपये लागत से बनने वाले दो कक्षा-कक्षों का शिलान्यास गौॠषि चन्द्रमादास जी महाराज हनुमान गढी अयोध्या के मुख्य आतिथ्य व ग्रामवासी लाछड़सर के सानिध्य में किया जायेगा विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ चेतन चौहान ने बताया विद्यालय में लगातार भामाशाह एवं दानदाता का सहयोग मिल रहा है।

You might also like