फिल्टर पानी यूनियन की बैठक आयोजित, 1 जून से कैंपर की दर 30 रुपये तय

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । कस्बे में रविवार देर शाम फिल्टर पानी यूनियन के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 1 जून से पानी के एक कैंपर की दर 30 रुपये निर्धारित की जाएगी। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि सभी सदस्यों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है तथा इसका पालन सभी को अनिवार्य रूप से करना होगा। बैठक में यह भी तय किया गया कि जो कोई भी निर्धारित दर का उल्लंघन करेगा, उससे दंड स्वरूप ₹11000 की राशि वसूल की जाएगी। इसके अलावा पानी सप्लाई व्यवस्था एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान अशोक सिंह, श्रवण कुमार सैनी, सुरेंद्र सिंह, शक्ति सिंह घनश्याम प्रजापत , अंकित पारीक, व श्याम सैन, राम पारीक सहित यूनियन के कई सदस्य मौजूद रहे।

You might also like