स्कूल में लगा वाटर कूलर, गर्मी में बच्चों को मिलेगी राहत
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजलदेसर में भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों को शीतल पेयजल उपलब्ध करवाने की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए राजलदेसर युवा विकास समिति की प्रेरणा से स्वर्गीय प्रमोद पारीक की स्मृति में रतनगढ़ निवासी नागरमल–मोतीलाल पारीक परिवार द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खाकी धोरा में वाटर कूलर भेंट किया गया।
वाटर कूलर का लोकार्पण सोमवार प्रातः 10 बजे पंडित बृजेश दाधीच के मंत्रोच्चार के साथ निरंजन पारीक, जगदीश प्रसाद पारीक एवं कैलाश चंद्र पारीक द्वारा विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर राजलदेसर युवा विकास समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीमाल ने पारीक परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को शीतल जल उपलब्ध करवाना अत्यंत पुण्य का कार्य है। समिति सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य नगराज प्रजापत ने राजलदेसर युवा विकास समिति एवं पारीक परिवार रतनगढ़ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय में वाटर कूलर लगने से बच्चों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी तथा स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुलभ हो सकेगी।
कार्यक्रम में पूनमचंद गर्ग, मंत्री विनोद भाटिया, सरक्षक रतनलाल बारूपाल, मदन दाधीच, कन्हैया लाल सोनी, सीताराम गर्ग, शिव भगवान सोनी , एडवोकेट जगदीश बालानिया , श्रवण सैनी , अध्यापक विजयपाल घिंटाला , अकाउंटेड दीपक मारु सहित समिति के कई सदस्य व विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।