दैनिक राशिफल
दिनांक :-11 मई 2020
ज्येष्ठ कृष्ण पंचमी, सोमवार
आज शनि गोचर पर विशेष राशिफल
आज 11 मई 2020 को सुबह 9:39 पर शनि देव मकर राशि मे वक्री हो जाएंगे। जब भी विश्व मे महामारी का प्रकोप होता है तो यह देखा गया है कि वृष, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ, इन छह राशियों मे से एक या अधिक मे शनि, राहु , केतु और गुरु का गोचर जरूर रहता है। विश्व पर आए कोरोना के संकट मे जिन छह राशियों का महत्व है उनमे से एक मकर राशि मे, आरोपी चार ग्रहों मे से एक शनि देव का वक्री होना कोई साधारण घटना नहीं है। शनि का यह गोचर दुनिया के कुछ हिस्सों मे कोरोना को लगाम लगाएगा तो कुछ हिस्सों मे कोरोना का विस्फोट होगा ।
मेष राशि
आपके जन्म पत्रिका के दसवें भाव में शनि के वक्री गोचर से आप व्यवसाय में कुछ उखड़ा उखड़ा सा महसूस करेंगे| नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिलाने में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने बाये फेफड़े का विशेष ध्यान रखना चाहिए। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। शनि के अशुभ फल से बचने के लिए और शुभ फल शुनिश्चित करने के लिए मध्यमा यानि मिडल फिंगर में चांदी की धातु में नीलम धारण करें।
वृष राशि
इस दौरान शनि आपके भाग्य स्थान में भ्रमण करेगा। समय आपके विचारों में बदलाव होगा, मन भक्ति-मार्ग से विरक्त होकर आपको ज्ञान मार्ग पर ले जाएगा। इस समय आपको यात्रा करने से बचना चाहिए, अगर घर मे रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे। आपको शनि के उपाय करने की जरूरत नहीं है।
मिथुन राशि
जन्मपत्रिका में आठवें घर का शनि आपके लिए थोडा कष्टकारी रहेगा। आपके सारे कार्य बिना किसी रूकावट के सफलता पूर्वक संपन्न होंगे। साथ ही बहुत जल्द आपके हाथ सफलता लगाने वाली है। अपनी कमियों को पहचान कर उसे ठीक करने की कोशिश करेंगे। समय-समय पर स्वास्थ्य की जाच कराते रहें। शनि के अशुभ फल से बचने के लिए और शुभ फल शुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
कर्क राशि
इस समय आपको अपने और पराए में फर्क ना समझ पाने के कारण कोई परेशानी उठानी पड़ सकती है। शत्रु पक्ष आप पर हावी रहेंगे। आपका उग्र स्वाभाव के वजह से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। अगर आपका व्यापार विदेश में भी फैला है, तो इस दौरान आपको थोडा नुकसान होने की सम्भावना है। शनि के अशुभ फल से बचने के लिए और शुभ फल शुनिश्चित करने के लिए नीलम धारण करें या शनि का मंत्र जप भी कर सकते है।
सिंह राशि
जन्मपत्रिका के छठें भाव में शनि का गोचर शुभ रहेगा। इस दौरान आपके कुछ काम पूरा होने में अड़चने आयेंगी। सेहत में उतार चढ़ाव बना रहेगा। किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है। मन में किसी बात को लेकर सदैव भय बना रहेगा। परिवार के बीच कोई समस्या है तो वो समस्या दूर होगी। आगे बढ़ने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। शनि के अशुभ फल से बचने के लिए और शुभ फल शुनिश्चित करने के लिए-शनि यंत्र करना शुभ रहेगा।
कन्या राशि
पांचवा शनि होने के कारण बच्चों और उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा । जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है उनके करियर में आनी वाली वाधाये दूर होगी। आपके मन को शांति मिलेगी। आपके जरूरी काम भी पूरे होगे। धन और समृद्धि में लाभ होगा और अर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कन्या राशि वालों के लिये के लिए, किसी उपचार की जरूरत नहीं है।
तुला राशि
आप लोगों के लिये चतुर्थ शनि शुभफलदायी होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपके घर में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। पुराने कर्ज़ों से मुक्ति मिलने की सम्भावना है। आपकी कोई विशेष मनोकामना जल्द ही पूरी होगी। आपका स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक ही रहेगा। अपने घर परिवार के सभी लोगों का ध्यान रखें। शनिदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये हर शनिवार कम से कम दस मिनट शनिदेव का ध्यान करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें साथ ही अपने छत पर चिड़ियों को दाना डालें।
वृश्चिक राशि
जीवन में अपने आपको एक श्रेष्ठ पर स्तर करने के लिये मेहनत करनी पड़ेगी । परिवार में सबके साथ अच्छे रिश्ते निभाने की अपनी कोशिश जारी रखनी चाहिए।आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मेहनत के बल पर आपको करियर में सफलता मिलेगी। कोरोना से आपको विशेष खतरा नही है, फिर भी सावधानी बरतने मे क्या बुराई है शनिदेव की अशुभ स्थिति से बचने और शुभ स्थिति सुनिश्चत करने के लिये शनि का दान करें।
धनु राशि
शनि का ये गोचर शुभ साबित होगा। आपकी तिजोरियां हमेशा धन से भरी रहेंगी । आपके जीवन की गति सुगम बनेगी और आपके जीवन में खुशियां भरी रहेंगी । आपकी वाणी से निकले हुए शब्द बहुत प्रभावशाली होंगे । लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपकी काम में मदद भी करेंगे । पथ्य भोजन लें, खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे । शनिदेव की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये प्रत्येक शनिवार को घर पर ही भगवान शनिदेव का ध्यान करते हुये पूजा करें और तिल के तेल का दीप जलाएं।
मकर राशि
आपके परिवार में सबके साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। इसके अलावा आपको अपने जीवनसाथी से भरपूर सुख और सहयोग मिलेगा।आपको संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। पेट और फेफड़े सम्बंधी रोगों से सावधान रहना होगा। कोरोना से सावधानी रखे, शनि रत्न नीलम धारण करना अच्छा रहेगा । सात मुखी रुद्राक्ष की माला भी पहन सकते हैं।
कुंभ राशि
धन प्राप्ति के बहुत-से साधन मिलेंगे। आपको हर तरह से धन लाभ होता नजर आयेगा।इस दौरान आपके जीवनमें कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं। परिवार में सबकेसाथ विशेष कर अपने से उम्र में छोटों के साथ रिश्तों में ताल-मेल बना रहेगा। महामारी से प्रभावित लोगों की सहायता करें।
मीन राशि
शनि आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। शनि के इस गोचर से आपकी अधिकतर इच्छओं की पूर्ति के लिये आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। धन सम्पत्ति और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी के लिये आपको अपनी मेहनत जारी रखनी है। आपको कोरोना को लेकर विशेष सावधानी रखनी चाहिए।