बिन मां-बाप के बच्चों के सरकारी दस्तावेज बनवाने की मांग
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. अमृता चैधरी, एडवोकेट तिलोकचंद मेघवाल, भंवरी देवी ने सुजानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर, उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दो यतीम बच्चों के माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड बनवाने के आदेश दिए जाने की गुजारिश की है। डाॅ. अमृता चैधरी ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते वक्त एडीएम संतोष कुमार को बताया कि बडाबर के माया (8) व मुकेश (2वर्ष 2 माह) जो कि स्व. हड़मानाराम व स्व. चैनकी की संतानें हैं। बच्चों के माता-पिता का देहांत हो चुका है, जिसके कारण बच्चों को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है। अतः मानवता का फर्ज निभाते हुए दोनों बच्चों के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड, माता-पिता के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के आदेश दिए जावें। साथ ही बच्चों को पालनहार सहित अन्य समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ दिये जाने व इसनके लिए निःशुल्क दवाएं दिलवाने की व्यवस्था की जावे।