21 लाख रुपए की लागत से भामाशाह द्वारा विद्यालय में विकास कार्य करवाए गए

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाछड़सर में ‘प्रतिभा सम्मान, शिक्षक सम्मान व भामाशाह सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. चेतन चौहान ने की। मुख्य अतिथि गौऋषि चन्द्रमादास महाराज महन्त हनुमानगढ़ी अयोध्या व मुख्य भामाशाह वैद्यराज भोमराज जाखड़ थे।
इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में अव्वल रही छात्राओं का व शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। विद्यालय को आर्थिक सहयोग देने वाले सभी भामाशाहों का साफा, माला व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
इस शुभ अवसर पर मुख्य भामाशाह वैद्यराज भोमराज जाखड़ द्वारा निर्मित प्रधानाचार्य कक्ष व माँ सरस्वती मंदिर का उद्घाटन श्री चन्द्रमादासजी महाराज के कर कमलों से किया गया। 21 लाख की राशि से बनने वाले दो कक्षा-कक्षों का शिलान्यास किया गया। भामाशाह ने इस विद्यालय को गोद लेकर भविष्य में इसे और आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया।
भामाशाह द्वारा खुले मन से इस विद्यालय को किए गए सहयोग के लिए जाखड़ परिवार का सम्मान किया गया, जिसमें कुम्भाराम जाखड़, पार्वती देवी, वैद्यराज भोमराज जाखड़, ताराचन्द जाखड़, रामनिवास जाखड़ को अभिनंदन पत्र, मोमेंटो, शॉल व साफा पहनाकर सम्मान करते हुए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर गाँव के गणमान्य नागरिकों में भजनदास स्वामी (भूतपूर्व सरपंच), सरपंच प्रतिनिधि गोपालराम सहू, मालाराम भाकर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि श्रवण कुमार सहू, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि, भूतपूर्व पंचायत समिति सदस्य तिलोक चन्द बिस्सू, निराणाराम बिस्सू, सुरजाराम जांगू, पन्नालाल जांगू, महेन्द्र सिंह रेपस्वाल, श्री सहीराम धेतरवाल, कन्हैयालाल चौमाल, सुभाष चन्द्र मीणा, राजेन्द्र शर्मा, सुनील कस्वा, सुनील कुमार कुमावत, दीपचन्द सुवा, सूरजभान, ओमप्रकाश शर्मा, रामनिवास कस्वा, पूनम जाखड़, सरोज चौधरी, श्रीमती अनीता बोहित, श्रीमती नीलम, श्रीमती सोनिका आदि गाँव के गणमान्य नागरिक व शिक्षक मौजूद थे। विद्यालय में प्रेरणा से विद्यालय में मां सरस्वती मन्दिर का निर्माण करवाकर आज उद्घाटन किया । डाॅ चेतन चौहान ने भामाशाहों को प्रेरित कर अब तक पांच कक्ष कक्षा-कक्षों की राशि प्राप्त कर ली एक कमरे की राशि तो पहल करके स्टाफ से ही प्राप्त कर ली कुल मिलाकर इनके कार्य काल में पचास लाख का कार्य हो ने जा रहा है।
इस अवसर पर श्री निराणाराम बिस्सू ने 51000/ रूपये व श्री बनावरी लाल सारण ने 11000/ रूपये रूपये नगद दिये ।
अन्त में प्रधानाचार्य डॉ. चेतन चौहान ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया व संचालन श्री शंकरलाल मीणा ने किया।

You might also like