शिक्षा से ही दूर होगी कुरीतियां : विधायक मनोज मेघवाल
अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न) । निकटवर्ती ग्राम गोपालपुरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मनोज मेघवाल ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में बढ़ता नामांकन शुभ संकेत है तथा शिक्षा ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। समारोह में विशिष्ट अतिथि प्रशासक सविता राठी ने भामाशाहों एवं राज्य सरकार के सहयोग से निर्मित विद्यालय भवन में टीन शेड की आवश्यकता बताते हुए विधायक से मांग रखी, जिस पर विधायक ने सहमति जताई। कार्यक्रम में पूजा मेघवाल, आरुषि, मोनिका, दीपिका, भगवती, सुमन, राधिका, ममता सहित बेगराज राठी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों विशाखा, नीतू भार्गव, लीछमी, खुशी, रुचिका, रेशमी, लक्ष्मी, निशा, अनुसुइया, अंकिता, रामचंद्र, मोनिका, कांता एवं निशा को अतिथियों द्वारा साफा, माला एवं पुष्पवर्षा कर सम्मानित किया गया। समारोह में उप प्रशासक गणपतदास स्वामी, प्रिंसिपल केशरी सिंह, प्रिंसिपल भागीरथ गर्ग, बीरबल सिंह, पूर्व सरपंच रूपाराम खीचड़, हुकमाराम मंचासीन रहे। अतिथियों का स्वागत कैलाश, विक्रम, रेखाराम, मंगलाराम, दीपचंद, भींवाराम, झूमरमल, भागीरथ, चांदाराम, संजू, मनीराम, चतराराम, ओमप्रकाश प्रजापत, भागुसिंह ने साफा व माला पहनाकर किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी भंवरसिंह, कनिष्ठ सहायक ज्योति कच्छावा, नेमीचंद प्रजापत, शीतल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वस्ति वाचन कन्हैयालाल शर्मा ने किया।