विधार्थियों ने निकाली जन जागरूकता रैली

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में आरयूआइडीपी द्वारा चल रही ड्रनेज परियोजना के तहत जन जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्ड संख्या 19 मकड़ी नाथ स्कूल के विधार्थियों द्वारा स्वच्छता जागरुकता रैली को आरजीआई कम्पनी की के डीएम आर टी बी राय, मकड़ी नाथ एजुकेशन ग्रूप के निर्देशक हनुमान प्रसाद न्योल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रेली में बच्चों द्वारा प्लास्टिक की थैलियों प्रयोग बन्द करो, बन्द करो–
नाली रहेगी साफ तो शहर रहेगा साफ व हम सबका एक नारा – साफ सुन्दर शहर हमारा आदि नारो के साथ वार्ड संख्या 19,21,23, की गली-मोहल्लों से होते हुए स्कूल में पहुंचे। रैली के दौरान स्कूल के शिक्षक जगदीश प्रसाद,
शिक्षका बबीता, नकिता कंवर ने बच्चों की रैली आयोजित करने में सहयोग किया ।l आरजीआई कम्पनी की ओर से अभियन्ता देवश आत्रेय, अविनाश ठाकुर, व मनिषा प्रजापत, ने भाग लिया व कार्यक्रम का संचालन प्रदीप प्रजापत ने किया। जन सहभागिता ईकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ द्वारा सभी आगन्तुको का आभार प्रकट किया।

You might also like